2018 के दो सबसे शानदार सुपरस्टार्स- रणबीर कपूर और विकी कौशल आए फिर साथ, PIC
गुरुवार को बॉलीवुड के कई युवा कलाकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे। जिनमें रणबीर कपूर और विकी कौशल भी शामिल रहे। मीटिंग के बाद विकी और रणबीर एक साथ समय गुजारते नजर आए और एक बेहतरीन सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की। जाहिर है इस सेल्फी से सभी फैंस को संजू की याद आ गई, जहां दोनों जिगरी दोस्त बने नजर आए थे।
[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]
संजू और कमली के किरदार में रणबीर कपूर और विकी कौशल ने सभी को इमोशनल कर दिया था। दोनों का ब्रोमांस ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन देखने लायक है। विकी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- Chocolate Boys.. दोनों यहां बेहद क्यूट दिख रहे हैं।

बता दें, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज, खासकर युवा सितारों से सिनेमा और सिनेमा का समाज पर प्रभाव को लेकर एक खास मीटिंग की। इस मीटिंग में करण जौहर, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, राजकुमार राव और अश्विनी अय्यर तिवारी शामिल रहे।
यहां देंखे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सितारों की तस्वीर-


Click it and Unblock the Notifications











