रणवीर v/s रणबीर की होगी टक्कर, दर्शकों की मौज
मुंबई। बॉलीवुड के नए सफल सितारों की लिस्ट देखी जाए को उसमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों के ही नाम शामिल हैं। ऐसे में यदि इन दोनों की टक्कर होती है तो दर्शकों के लिए इससे मजेदार और क्या बात हो सकती है। असल में अगले साल क्रिसमस पर इस दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है।
गौरतलब है कि साल 2015 को क्रिसमस पर एक साथ रणबीर की फिल्म तमाशा और रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज होगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इम्तियाज अली निर्देशित अपनी फिल्म तमाशा के लिए अगले साल क्रिसमस की बुकिंग करा ली है। वहीं संजय लीला भंसाली भी अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी को इसी दिन रिलीज करेंगे।
बाजीराव मस्तानी इन दिनों रणवीर के लुक को लेकर चर्चे में भी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह गंजे नजर आएंगे। वहीं, भंसाली के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। लेकिन बाजीराव मस्तानी के साथ तमाशा के रिलीज होने से भंसाली को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है, 'एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों के रिलीज से दोनों फिल्मों के बिजनेस और दर्शक बंट जाते हैं। जो कि दोनों ही फिल्मों के लिए नुकसानदेह है, भले ही वह त्योहार का दिन हो या आम दिन। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए काफी वक्त बाकी है।'


Click it and Unblock the Notifications
