Ranbir Kapoor की शर्टलेस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, दिखा एक्टर का सबसे जबरदस्त अंदाज

रणबीर कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर बेहद गुड लुकिंग लगे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पूरी फिल्म के कई सीन्स में अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।
अब रणबीर कपूर के फिटनेस कोच ने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर शर्टलेस लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ शॉर्ट्स पहन रखी है और साथ ही टी शर्ट को अपने हाथों में ले रखा है। वहीं, तस्वीर में वर्कआउट इक्विपमेंट्स भी नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनके कोच ने लिखा है- 'जो आप देख रहे हैं वो एक अनुशासित लाइफस्टाइल, डेडिकेशन और कड़ी मेहनत का नतीजा है। ये सिर्फ एक नहीं, बल्कि एक टीम की मेहनत है। इस तरह के रिजल्ट आप आधे मन से इन्वॉल्व होकर हासिल नहीं कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को क्यों और कैसे प्राप्त करते हैं, यह आपको बाकियों से अलग करता है।'
आगे उन्होंने लिखा है- 'सुबह 4 बजे वाले सेशन्स लेना हो या फिर रात के 11.30 बजे वाले सेशन्स, या फिर कई बार शूटिंग के बीच से समय निकालना, रणबीर ने यह सब किया है। उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ बैलेंस किया है। ये चीजें किताबें पढ़कर नहीं आ सकती हैं। इन चीजों को आपको खुद ही तय करना होता है। साथ ये बातें आपके माता-पिता के द्वारा आपको सिखाई जाती हैं, या जिस तरह की कंपनी में आप रहते हो।'
वहीं, रणबीर के फिटनेस कोच द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर कई यूजर्स कॉमेंट कर रहे हैं। कई लोग रणबीर कपूर को अनमोल अभिनेता बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि रणबीर कपूर की मेहनत का असर दिख रहा है। लोगों को रणबीर कपूर का यह अंदाज काफी पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











