मुंह में सिगरेट दबाए और खून से लथपथ टी-शर्ट में रणबीर कपूर का ऐसा लुक देख हैरान, देखें फोटोज

आज के वक्त में रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक बेहतरीन सितारे बन चुके हैं और आपको बता दें कि पिछले साल 'एनिमल' फिल्म के बाद वह काफी चर्चा में भी बने रहते हैं। इस फिल्म में उन्हें डबल रोल में देखा गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था। फिल्म में उन्होंने रणविजय का किरदार निभाया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर का दूसरा कैरेक्टर का नाम अजीज हक था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले भाग में अजीज हक की एक छोटी सी झलक देखने को मिली थी। हालांकि अब दूसरे भाग में अजीज हक के किरदार को अच्छे से दिखाया जाने वाला है।
लेकिन अब एनिमल पार्ट 2 से पहले ही सोशल मीडिया पर एक रणबीर कपूर की अनसीन फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्टर को खून से लथपथ देखा जा रहा है। इस तस्वीर को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने क्लिक किया है और शेयर करते हुए लिखा कि "एनिमल के सेट से यह फोटोज मैंने क्लिक की है।"
हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने कैप्शन में लिखा कि "ये अजीज हक का इंट्रो शूट किया गया था और इन तस्वीरों में सबसे खास बात यह है कि रणबीर कपूर की आंखों में इमोशंस साफ झलक रहे हैं। यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी। उस दिन ऑफिशियल फोटोग्राफर को किसी कारण थोड़ा जल्दी जाना पड़ा। जिसके चलते मैंने उनसे कहा कि मैं फोटोज क्लिक कर दूंगा। एनिमल में रणबीर के किरदार अजीज ने बहुत ही गहरा प्रभाव छोड़ा।"
हालांकि आपको बता दें कि रणबीर कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद में फंस भी काफी ज्यादा सरप्राइज हो गए हैं। लोगों का तो यह भी कहना है कि उन्हें एनिमल पार्क का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कुछ लोगों ने तो आलीम हकीम को न सिर्फ एक अच्छा हेयर स्टाइलिस्ट बताया बल्कि कहा कि वह एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











