..................... Ranbir Kapoor try 6 different looks in Sanjay Dutt Biopic - Hindi Filmibeat

SUPER HIT..6 नए लुक के साथ ..टॉप एक्टर की एंट्री..इंतजार करना मुश्किल..

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर 6 अलग लुक में नजर आयेंगे। इसके पीछे की वजह बेहद खास है।

By Prachi Dixit

संजय दत्त की बायोपिक को लेकर रणबीर कपूर इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिर चाहे उन्हें वजन बढ़ाकर फिर घटाना हो या जेल में एक सप्ताह का समय बिताना हो। इसके साथ ही रणबीर कपूर खुद को स्क्रीन पर संजय दत्त दिखाने की दूसरी तरह से भी कोशिश कर रहे हैं।

निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के शुरुआती जीवन से लेकर जेल से रिहाई तक के सफर को दिखाने के लिए एक परफेक्ट प्लानिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार इस बायोपिक की शुरुआत संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॅाकी के समय शुरू होगी।

Ranbir Kapoor,Sanjay dutt

इस डेब्यू फिल्म के मिलने से पहले संजय दत्त की जिंदगी के कुछ खास पर नरगिस और सुनील दत्त के साथ दिखाए जायेंगे। रॅाकी से लेकर मुन्नाभाई की सुपरहिट होने तक में संजय दत्त के तकरीबन 6 लुक हैं। जीवन के हर पड़ाव पर उनका लुक कई बार बदला है।

रणबीर कपूर इन 6 लुक के साथ स्क्रीन पर रील संजय दत्त की भूमिका में नजर आयेंगे।इसके लिए वह इन दिनों मीडिया दूर केवल अपने इस लुक पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में बायोपिक के सेट पर से लीक हुई तस्वीरों के बाद राजकुमार हिरानी अब किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

बहरहाल,इसमें कोई दोराय नहीं है कि संजय दत्त की बायोपिक की इस साल की सबसे अहम फिल्म है। यहां देखें वो 6 लुक जिनमें रणबीर नजर आने वाले हैं। इन 6 लुक में पूरी बायोपिक सिमटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X