'मैं बीफ और पाए का शौकीन हूं..' 'रामायण' में राम बनने से पहले रणबीर कपूर के वीडियो से मचा बवाल!

Ranbir Kapoor Beef Controversy before Ramayana- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब हम किसी ऐसी फिल्म को बनते देखते हैं जो कि धार्मिक एंगल लेकर सामने आ रही है को बवाल होने के चांस बढ़ जाते हैं।
लोग इस देश में सिनेमा को आस्था से जोड़ते हैं और कई बार विवाद हो जाता है। इस वक्त एक ऐसा ही विवाद रणबीर कपूर को लेकर हो रहा है। दरअसल रणबीर कपूर एक फिल्म रामायण कर रहे हैं जिसमें वो राम का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म की शूटिंग जारी है लेकिन रिलीज से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर खुद को बीफ लवर और पाया खाने का शौकीन बता रहे है।
जैसे ही वीडियो सामने आया ये फैल गया और लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। इस वीडियो को एक महिला ने साझा किया है। रणबीर कपूर इसमें कहते हुए दिख रहे हैं कि वो मटन, पाया के शौकीन है और वो बीफ लवर है।
क्या बोली महिला?
इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इस महिला ने कहा, ''आप रणबीर कपूर का ये इंटरव्यू देखिए और इसमें जो ये लाइन बोल रहे हैं ये बीफ और मीट के बहुत बड़े शौकीन हैं और उनको बीफ बहुत पसंद है। उससे बड़ी बात आप ये सुनिए कि एक फिल्म आ रही है रामायण जिसमें वो राम का किरदार निभाएंगे।
उसमें वो एक नहीं बल्कि दो किरदार निभाने जा रहे हैं, प्रभु श्रीराम का और परशुराम का। अब एक बात पर गौर करिए कि हमेशा बॉलीवुड वालों को हम सनातनियों का धर्म ही क्यों टारगेट करने को मिलता है।
आप रामायण बताइए मैं इसका विरोध नहीं करती लेकिन अब एनिमेशन के द्वारा बताइए। रियल लाइफ जो लोग इस तरह का जीवन जीते हैं उन्होने हमारे आराध्यों के रूप में दिखाना क्या सही है?'' इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर एनिमेशन वाला खाता होगा तो।'' एक ने लिखा, ''इनकी गाड़ी मीट में ही अटकी है।'' एक ने लिखा, ''आपने बिल्कुल सही कहा।'' एक ने लिखा, ''इसको इस रोल से भगा दो।'' एक ने लिखा, ''गलत है, ये मूवी बैन होना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स आ रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications












