Ranbir Kapoor trolled: आलिया की डिलीवरी के पांच दिन बाद ही काम पर लौटे रणबीर कपूर, जमकर हुए ट्रोल

Ranbir Kapoor trolled: हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें, इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। रणबीर कपूर, बेटी के जन्म के बाद आलिया और अपनी नन्हीं गुड़िया को लेकर घर पहुंचे थे। इंटरनेट पर ढेरों तस्वीरें वायरल हुईं जहां रणबीर कपूर शॉल में अपनी बेटी को लपेटे हुए घर लौटते दिखाई दिए।
Recommended Video
वहीं मुस्कुराती हुई आलिया भट्ट के चेहरे पर फैन्स ने Pregnancy Glow देखा और उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया। वास्तु में बेटी के गृह प्रवेश के बाद, रणबीर कपूर कुछ ही देर बाद अपनी फिल्म के सेट पर पहुंच गए और इसके बाद लगातार लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग करने सेट पर पहुंच गए जिसके बाद लोगों ने उनके लिए भद्दी टिप्पणियां लिखीं। कुछ ने पूछा कि पत्नी की डिलीवरी के पांच दिन बाद क्या कोई पिता अपनी बेटी और उसकी मां को इस तरह अकेले छोड़कर काम पर लौटेगा? वहीं बाकियों ने भी पूछा कि रणबीर ने आलिया और बच्ची को किस के भरोसे अकेले छोड़ा है।
गौरतलब है कि बच्ची के जन्म से पहले, खबरें थीं कि आलिया की डिलीवरी के बाद रणबीर कपूर ने Paternity Leave लेने का मन बना लिया है। कुछ लोगों ने इस पर ताना मारते हुए भी रणबीर को सेट पर देखते हुए पूछा - मैंने तो सुना था कि ये काम से छुट्टी लेकर पापा बनने की ज़िम्मेदारियां निभाएंगे।
हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि रणबीर कपूर, नवंबर तक में अपना सारा बचा हुआ काम पूरा कर लेना चाहते हैं जिसके बाद वो अपनी बेटी पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं और उसे बड़े होते देखना चाहते हैं। ये भी माना जा रहा था कि रणबीर कपूर चाहते हैं कि वो काम से छुट्टी लें और आलिया अपना बचा हुआ सारा काम पूरा करें। इसके बाद आलिया अपने काम से छुट्टी लेंगी और रणबीर अपनी फिल्मों पर वापस लौटेंगे। फिलहाल दोनों इसी तरह, अपने बच्चे की परवरिश करने का प्लान बना रहे थे। लेकिन अब रणबीर को सेट पर देखते ही बिना सोचे समझे उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया जल्दी ही अपनी बेटी के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं जो अब बनकर तैयार हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications












