Filmfare में तृप्ति को देखते ही जागा रणबीर कपूर के अंदर का एनिमल, हरकतें देख लोग बोले- कटने वाला है आलिया का..

Ranbir Kapoor Tripti Dimri Romance: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड सेलेब्स का मेला देखने को मिला। इस अवॉर्ड इवेंट की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच एनिमल फेम जोड़ी रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की परफॉर्मेंस की क्लिप और तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।
इस अवॉर्ड फंक्शन से रणबीर कपूर और 'एनिमल' के हिट होने के बाद नेशनल क्रश बनी तृप्ति डिमरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी के साथ मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाते हुए नजर आ रहें हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को एक चीज की काफी कमी लगी और इस वीडियो को देख शिकायत कर रहें हैं।
आपको बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर को किसी भी अवॉर्ड शो में बहुत ही कम परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। फिल्मफेयर के मंच पर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' के लिए सिर्फ अवॉर्ड ही नहीं लिया, बल्कि उन्होंने फिल्म में जोया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ 'पहले भी मैं' गाने पर परफॉर्म किया। रेडिट द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो में मंच पर तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर की हॉट केमिस्ट्री दिखाते हुए नजर आए। दोनों के डांस में उनकी क्लोजनेस तो दिखी ही, लेकिन रणबीर ने गाने में तृप्ति को अपनी बाहों में भी उठा लिया।
रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी 'एनिमल' की तरफ फिल्मफेयर के मंच पर अपनी केमिस्ट्री दिखाने में बिल्कुल भी सक्सेसफुल नहीं हुए। दोनों की परफॉर्मेंस देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहें हैं। खासकर तृप्ति डिमरी को उनके लो कांफिडेंस की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'लगता है बच्चों के स्कूल फंक्शन का प्रोप और कॉस्टयूम उठा लिया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है तृप्ति को सीखना चाहिए, डांस कैसे होता है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है एनिमल पार्क उम्मीदों से पहले आने वाली है, इसलिए इस पेयर को इतना हाइलाइट किया जा रहा है।'


Click it and Unblock the Notifications