रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र की तैयारियों के बीच कर रहे कुछ ऐसा..हंस पड़ेंगे आप
रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म दत्त बायोपिक की शूटिंग पूरी कर अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की तैयारी में जुट चुके हैं।रणबीर की पहले भी कुछ फिल्म के लिए तैयारी करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। लेकिन इन तैयारियों के बीच रणबीर कपूर मस्ती के मूड में भी नजर आ रहे हैं।
जी हां दरअसल रणबीर कपूर की स्नैपचैट फिल्टर ट्राई कर रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर के एक्सप्रेशन वाकई देखने लायक हैं।आप भी बस इस वीडियो को देखकर मुस्कुरा उठेंगे।देखिए रणबीर कपूर का स्नैपचैट वीडियो।
Have you tried our new #BomDiggy #Snapchat filter? #RanbirKapoor loves it! 🙌🏼🎶🤣 @ranbirrk @RanbirKapoorFC @RanbirKUniverse #ArtistOriginals pic.twitter.com/HVNW1NQAdY
— Saavn (@Saavn) November 4, 2017
रणबीर कपूर की वैसे अगली फिल्म दत्त बायोपिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे।दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर का एक-एक लुक दर्शकों को काफी पसंद आया है।
बहरहाल, रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की अगली फिल्म की तैयारियों में जुट चुके हैं और इसमें रणबीर कपूर , आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन तीनों ही एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते पहली बार नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications