OMG..बायोपिक के लिए रणबीर कपूर ने ..अपनी खास चीज से दूरी बना ली..

इन दिनों रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक में पूरी तरह से रम गए हैं। इसके लिए उन्होंने घर से सेट पर आने के लिए अपनी कार से ट्रैवल करना बंद कर दिया है। आखिर क्यों..यहां पढे़ं पूरी रिपोर्ट

By Prachi Dixit

रणबीर कपूर पूरी शिद्दत से अपनी बायोपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं। हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक में उनका पहला लुक सामने आया। संजय दत्त और उनके लुक में किसी तरह की कोई असमानता नहीं दिख रही है।

इन दिनों रणबीर अपने इस नए लुक में इस तरह उलझ गए हैं कि उन्होंने अपनी कार तक को घर पर छोड़ दिया है। जी हां। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में हो रही है।

Ranbir Kapoor

इस फिल्म के सेट पर पहुंचने के लिए रणबीर कपूर और निर्देशक राजकुमार हिरानी को अपनी कार से लगभग दो घंटे का समय लग जाता है।ऐसे में दोनों ने मिलकर सेट पर पहुंचने का बहुत ही आम तरीका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जो कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इन दोनों नामी शख्सियत के लिए खास है।

ट्रैफिक से बचने और सही समय पर सेट पर पहुंचने के लिए अब शूटिंग के लिए फेरी बोर्ड से दोनों ने जाना शुरू कर दिया है। समुद्र के रास्ते रणबीर और राजकुमार हिरानी कम समय पर सेट पर पहुंच जाते हैं।

यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा है। रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी किसी एक तय समय पर फेरी में सफर नहीं कर रहे हैं। शूटिंग के तय समय अनुसार दोनों शूटिंग से घर और घर से शूटिंग की तरफ बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X