..................... Ranbir Kapoor told the actress's truth about the fight with wife Alia Bhatt - Hindi Filmibeat

Ranbir Kapoor: पत्नी आलिया भट्ट के साथ लड़ाई को लेकर बोले अभिनेता, बताई एक्ट्रेस की सच्चाई

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा ही एक दूसरे के बारें में मजाक मस्ती से भरी बातें करते रहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी पति अलिया के बारें में बात की और बताया है कि घर में लड़ाई-झगड़ा होते रहते हैं।

जाहिर है कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। रणबीर इस समय 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता का आनंद ले रहे हैं तो वहीं, आलिया अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को लेकर चर्चा में चल रही हैं ।

हाल ही में, रणबीर अपनी बहन करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' का हिस्सा बने, जहां उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए और यह भी बताया कि वह जब आलिया से लड़ रहे होते हैं तो क्या करते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा, 'जब भी कोई लड़ाई होती है। मैं बस थोड़ा स्पेस ले लेता हूं। आलिया बिल्कुल वकील की तरह है। अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो वह तब तक आपका पीछा नहीं छोड़ती हैं, जब तक अपना पॉइन्ट ना क्लियर कर लें। मैं उनसे बिल्कुल अलग हूं। मुझमें ना तो कोई इगो है और ना ही सेल्फ रिस्पेक्ट। मैं सही हूं या फिर गलत मैं सॉरी बोलकर खुश रहता हूं।'

रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'जब भी किसी कपल में लड़ाई होती है तो दोनों एक दूसरे को इतना बुरा-भला बोलते हैं, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंचे। सच बताऊं तो यह सब करने का कोई मतलब नहीं होता है। आपकी बातें आपके पार्टनर को काफी बुरी लगती है और वह उन बातों को लेकर बैठ जाता है। ऐसे में चीजें क्लीयर करनी पड़ती हैं।'

आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार रणबीर और आलिया की पिछले साल 2022 के अप्रैल महीने में शादी हुई थी। दोनों एक बच्ची के माता-पिता हैं।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X