संजय लीला भंसाली के बैजू बावरा होंगे रणबीर कपूर, कौन बनेगा तानसेन!
काफी समय से खबरें थीं कि संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में रणवीर सिंह फाईनल हो चुके हैं। लेकिन अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में बैजू बावरा का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर। रणबीर कपूर इस सिलसिले में संजय लीला भंसाली से मिल भी चुके हैं और सारी बातें फाईनल हो चुकी है। फिल्म पर तेज़ी से काम चल रहा है।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने एक साथ अपनी दो पीरियड फिल्में अनाउंस की थीं - गंगूबाई काठियावाड़ी और बैजू बावरा रीमेक। लेकिन लॉकडाउन के चलते सारा प्लान इधर से उधर हो गया।

लेकिन अब जैसे ही बॉलीवुड में काम पटरी पर लौट रहा है वहीं रूकी हुई फिल्मों का काम भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वैसे रणबीर कपूर और संगीत काफी ज़्यादा एक दूसरे से जुड़े हैं। जहां रॉकस्टार में रणबीर एक सिंगर की भूमिका में थे वहीं अनुराग बसु उन्हें लेकर किशोर कुमार बायोपिक बनाना चाह रहे थे जिस पर काम शुरू हो चुका था।
बात करें रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की तो रणबीर ने अपना करियर, भंसाली की सांवरिया से शुरू किया। इससे पहले वो ब्लैक में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












