विकी कौशल के बाद मिस्टर लेेले में रणबीर कपूर की एंट्री, इस धमाकेदार अवतार में आएंगे नज़र
कोरोना काल की वजह से बॉलीवुड में ढेर सारा स्टॉक जमा हो गया है। इनमें से कुछ पुराना हो गया है और कुछ को नया बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। इस समय प्रोड्यूसर अपनी फिल्मों की पैकेजिंग पर पूरा ध्यान दे रहे हैं जिससे कि उन्हें नुकसान ना हो और इसी क्रम में अब विकी कौशल - कियारा आडवाणी - भूमि पेडनेकर स्टारर मिस्टर लेले में रणबीर कपूर की एंट्री हो चुकी है।
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर, मिस्टर लेले में एक शानदार आईटम डांस करते नज़र आएंगे। इस गाने को कोरियोग्राफ करेंगे गणेश आचार्य। गाने को कंपोज़ किया है तनिष्क बागची और रोचक कोहली ने।

माना जा रहा है कि गाने की शूटिंग बुधवार से महबूब स्टूडियो में होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और डायरेक्टर शशांक खेतान दोनों ही चाहते थे कि रणबीर फिल्म में एक खास गाना करें। रणबीर के लुक को को इस गाने के लिए खुद मनीष मल्होत्रा डिज़ाईन कर रहे हैं। हालांकि ये गाना सोलो होगा और रणबीर के साथ फिल्म की स्टारकास्ट नहीं दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications











