दत्त बायोपिक में होगा एक और सरप्राइज..शानदार

रणबीर कपूर संजय दत्त के पॉपुलर गाने नायक नहीं खलनायक पर दत्त बायोपिक में डांस करते नजर आएंगे।

By Shweta

रणबीर कपूर दत्त बायोपिक के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है। वो कोशिश कर रहे हैं कि वो अपना 200 प्रतिशत दें और अभी तक जितने भी रणबीर कपूर के संजय दत्त के अंदाज में लुक सामने आए हैं उसे देखकर लग भी रहा है कि वे बस कमाल करने वाले हैं।

[ ये हमारी फिल्म का सबसे धमाकेदार सीक्रेट था....तस्वीरें LEAK नहीं होनी थी! ]

जाहिर है खासकर उनकी तस्वीरों के आने के बाद फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और मजेदार बात सामने आई है और वो ये कि रणबीर कपूर फिल्म में नायक नहीं खलनायक हूं मैं पर परफॉर्म करेगे। आपको बता दें कि संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म खलनायक के इस गाने के बाद उन्हें खलनायक के नाम से बुलाया जाने लगा था।

ranbir-kapoor-to-shake-leg-on-nayak-nhi-khalnayak-iconic-song-of-sanjay-dutt-in-dutt-biopic

जाहिर है अगर सच में रणबीर कपूर नायक नहीं खलनायक हू मैं पर परफॉर्म करते हैं तो फिल्म में इसे देखना मजेदार होगा । संजय दत्त खुद भी रणबीर कपूर की मेहनत से काफी खुश हैं। उन्होंने जब अपने लुक में पहली बार रणबीर को देखा तो बस उनकी तस्वीर देखते रह गए।

रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत कह रहे हैं शायद ही किसी और फिल्म के लिए किए हो। हालांकि वो किरदार में इतने रम जाते हैं कि उसे अपनी जिंदगी में उतार लेते हैं लेकिन यहां तो उन्होंने हर एंगल से संजय दत्त को हुबहु उतारने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X