..................... Ranbir To Learn Gymnastics & Horse-riding For Dragon - Hindi Filmibeat

PERFECTION...अगली फिल्म के लिए घुड़सवारी-जिमनास्टिक सीखेंगे ये सुपरस्टार

By Shweta

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को ऑनस्क्रीन साथ में देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी ने काफी पहले ड्रैगन की घोषणा की थी जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में होंगे। अब जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा है कि रणबीर कपूर उनकी अगली फिल्म "ड्रैगन" के लिए घुड़सवारी और जिमनास्टिक्स का प्रशिक्षण लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर को शारीरिक तौर पर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करनी होगी।रणबीर कपूर इसकी पूरी तैयारी भी शुरू कर चुके हैं।

फिलहाल रणबीर कपूर दत्त बायोपिक की शूटिंग खत्म कर चुके हैं।दत्त बायोपिक की वजह से उन्होंनेकिसी और फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू की। दत्त बायोपिक से जुड़ी उनकी हर तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया गया। संजय दत्त के किरदार में वो बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं।

बहरहाल फिलहाल फैन्स को दत्त बायोपिक और ड्रैगन का इंतजार रहेगा। दत्त बायोपिक अगले साल मार्च में रिलीज होगी और अगले कुछ दिनों में रणबीर कपूर ड्रैगन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X