किशोर दा की ज़िंदगी जियेंगे रणबीर
रणबीर कपूर हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए। सबने उनसे पूछा कि वो रीमेक फिल्मों में क्यों नज़र नहीं आते जबकि रीमेक फिल्में आजकर इतना कमा रही हैं और हिट हो रही हैं। रणबीर ने जवाब दिया फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त अच्छा समय चल रहा है। नये नये निर्देशक आ रहे हैं तो मैं वो क्यों करुं जो कि पहले किया जा चुका है। फिर उन्होंने आगे कहा वैसे भी मैं अपने पिता की फिल्म उठाउं या बच्चन साहब की फिल्म लूं तब भी उनसे अच्छी एक्टिंग तो कर नहीं पाउंगा। तो मैं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारुं। हां जब कुछ सालों बाद मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा और सिर्फ रीमेक मिलेगा तब तो करना पड़ेगा।
रणबीर ने आगे कहा कि वो फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाना चाहते हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा विलेन की जिंदगी बेस्ट होती है। वो अमीर होता है, लड़कियों से घिरा होता है और बस अंत में उसे मरना होता है। विलेन की भूमिका निभाना में बहुत मजा आता होगा। तो मैं एक बार विलेन का किरदार निभाना चाहता हूं। ज्ञात हो कि जल्द ही अनुराग बासु की एक फिल्म में रणबीर कपूर किशोर कुमार का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। रणबीर कपूर ने बताया कि अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है पर उन्हें इस किरदार को निभाने को लेकर बहुत उत्सुकता है।


Click it and Unblock the Notifications












