'कॉफी विद करण' को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा, इस शो से करण पैसे बनाता है VIDEO लीक
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार नेपोटिज्म को लेकर चर्चा हो रही है। खासकर कई बिग स्टार्स के साथ मेकर्स में करण जौहर का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। सुशांत के सुसाइड के बाद उनके कई पुराने वीडियो वायरल कर फैंस इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत ट्रेंड हो रहा है।
साथ ही करण जौहर और खान्स की फिल्मों को बायकॅाट करने को लेकर भी कई ट्रेंड बीते दिन चलाए गए हैं। ऐसे में अब रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां पर रणबीर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कॉफी विद करण में जाना उन्हें पसंद नहीं है। करण जौहर इससे पैसे कमाते हैं। यहां देखिए उनका ये वायरल होता वीडियो जिसे काफी देखा जा रहा है। कैसे रणबीर ने करण के शो के खिलाफ आवाज उठाई है।


Click it and Unblock the Notifications