..................... Ranbir Kapoor threw fan's mobile, know the truth of Viral video - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर ने क्यों फेंका फैन का मोबाइल Viral वीडियो की सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Cover Image

रणबीर कपूर के फैंस की कमी नहीं है। फैंस जब भी रणबीर से मिलते हैं, उनके साथ फोटो खिंचवाने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में ना जाने ऐसा क्या हुआ कि रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेने आए एक फैन के हाथ से उन्होंने मोबाइल छिना और सीधा पीछे फेंक दिया। यह वीडियो के सामने आते ही यह बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नेटिजेंस इस वीडियो को लेकर बड़े ही दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे थे। लेकिन अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गयी है। फोन पीछे फेंकने के बाद रणबीर कपूर अपने फैन के साथ क्या करते हैं, वीडियो के दूसरे पार्ट में वह साफ-साफ दिखायी दे रहा है।

यह वायरल वीडियो वीरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया था। वीडियो में एक फैन रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए आता दिखायी देता है। रणबीर हमेशा की तरह चेहरे पर मुस्कुराहट लिये उसके साथ पोज किया और सेल्फी लेते दिखे। लेकिन जो फोटो क्लिक की गयी शायद वह उनके फैन को पसंद नहीं आयी और फैन ने रणबीर कपूर के साथ दूसरी सेल्फी भी ली। दूसरी सेल्फी लेते समय भी रणबीर कपूर के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई देती है और वह पोज भी करते हैं। लेकिन इसके बाद ही ना जाने क्या हुआ और रणबीर पहले अपने फैन के हाथ से मोबाइल लेते हैं। उस समय रणबीर को देखकर ऐसा लगता है मानो वह सेल्फी को देखने के लिए फैन के हाथ से मोबाइल ले रहे हैं। फोन लेने के तुरंत बाद ही वह लाल रंग के उस फोन को पीछे की तरफ फेंक देते हैं। इससे सेल्फी लेने आया उनका फैन हक्का-बक्का सा रह गया।

इस वीडियो का दूसरा पार्ट अब सामने आया है जिसमें यह साफ-साफ दिखायी दे रहा है मोबाइल फेंक देने के बाद रणबीर कपूर अपने फैन के साथ कैसा बर्ताव करते हैं। दरअसल, यह एक मोबाइल कंपनी का विज्ञापन है। वायरल वीडियो के दूसरे पार्ट में रणबीर कपूर अपने फैन को नया मोबाइल फोन देते हैं, जिस ब्रांड का रणबीर कपूर खुद प्रमोशन करते हैं। दूसरे वीडियो को भी वीरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज से ही शेयर किया है। दूसरे वीडियो वहां से शुरू होता है, जहां रणबीर कपूर अपने फैन का मोबाइल फोन पीछे फेंक देते हैं। फोन फेंक देने के बाद जब उनका फैन हैरानी से पीछे की तरफ देख रहा होता है, उसी समय रणबीर कपूर अपने पीछे खड़े एक इंसान से नया फोन लेकर अपने फैन को देते हैं और नये फोन से फिर सेल्फी खिंचवाते हैं।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X