रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉज़िटिव, रणधीर कपूर ने बताया तबीयत का हाल, घर में हैं क्वारंटीन

खबर है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, कोरोना पॉज़िटिव हैं और इस समय अपने घर में क्वारंटीन पर हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानेें तो रणबीर कपूर के करीबी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। जब रणबीर कपूर के चाचा, रणधीर कपूर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी जवाब हां में दिया।

Recommended Video

Neetu Kapoor के बाद Ranbir Kapoor आए कोरोना की चपेट में, Randhir Kapoor ने बताई ये बात | FilmiBeat

हालांकि, रणधीर कपूर ने खुद की बात को सुधारते हुए कहा कि, 'उन्हें ये पता है कि रणबीर की तबीयत खराब है और इसलिए वो अभी घर पर आराम कर रहा है। लेकिन रणबीर की तबीयत क्यों खराब है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं।'

ranbir-kapoor-tests-positive-for-corona-virus-and-is-under-quarantine

गौरतलब है कि रणबीर कपूर हाल ही में दिल्ली से अपनी फिल्म की शूटिंग करके लौटे हैं। मुंबई में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ एक एड फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

वहीं दूसरी तरफ, कई बॉलीवुड सितारे, कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज़ ले चुके हैं। इन सितारों में सैफ अली खान भी शामिल हैं। रणबीर कपूर के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर पर उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस बात की ना तो पुष्टि की गई है और ना ही इस खबर का खंडन किया गया है।

बॉलीवुड में फूट चुका है कोरोना बम

बॉलीवुड में फूट चुका है कोरोना बम

गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर के भारत में आक्रमण करने के बाद इसका असर बॉलीवुड में भी दिखा। फिल्मों की शूटिंग के दौरान, कई एक्टर्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कुछ ही महीनों पहले चंडीगढ़ में ही धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग शुरू हुई।

कई सितारे हुए पॉज़िटिव

कई सितारे हुए पॉज़िटिव

शूटिंग शुरू होते ही फिल्म की कास्ट नीतू कपूर और मनीष पॉल और डायरेक्टर राज मेहता कोरोना पॉज़िटिव निकले। इसके बाद वरूण धवन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। जिसके बाद सभी ने खुद को क्वारंटीन किया था। इसके अलावा कृति सैनन, अर्जुन रामपाल, प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी सहित कई सितारे, फिल्मों की शूटिंग के दौरान पॉज़िटिव टेस्ट किए जा चुके हैं।

एंबुलेंस से वापस लौटी थीं नीतू कपूर

एंबुलेंस से वापस लौटी थीं नीतू कपूर

नीतू कपूर के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिलते ही रणबीर कपूर ने एयर एंबुलेंस का इंतज़ाम किया और मां को तुरंत मुंबई बुलवा लिया। नीतू कपूर के साथ उनके को स्टार अनिल कपूर के भी कोरोना पॉज़िटिव होने की अफवाहें थीं लेकिन सोनम और बोनी कपूर ने इन खबरों का खंडन किया।

झेला है कष्ट

झेला है कष्ट

गौरतलब है कि कपूर परिवार ने हाल ही में राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन का भी दुख झेला है। राजीव कपूर, रणबीर कपूर के काफी करीबी थे और रणबीर कपूर ने ही उनके अंतिम संस्कार की विधि पूरी की।

पिता को भी खोया

पिता को भी खोया

वहीं, रणबीर कपूर ने पिछले साल कोरोना काल में अपने पिता ऋषि कपूर को भी खोया। पिछले ही साल, रणबीर कपूर की बुआ ऋतु नंदा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

अंगदान का लिया है प्रण

अंगदान का लिया है प्रण

रणबीर कपूर ने 11 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर अपनी किडनी और बाकी के अंग दान करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर के छोटे दादा जी और राज कपूर के भाई शम्मी कपूर का देहांत किडनी फेल होने से हुआ था।

काम में व्यस्त

काम में व्यस्त

अगर काम की बात करें तो रणबीर कपूर इस समय बहुत ही व्यस्त हैं। हाल ही में वो दिल्ली में श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान, रणबीर ने लोहड़ी का त्योहार भी फैन्स के साथ मनाया।

दो शेड्यूल पूरे

दो शेड्यूल पूरे

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस कॉमेडी फिल्म के दो शेड्यूल पूरे कर चुके हैं। फिल्म दशहरा के मौके पर 2022 में रिलीज़ हो रही है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखने के लिए सब उत्साहित हैं।

नई घोषणाएं

नई घोषणाएं

रणबीर कपूर को लेकर नए प्रोजेक्ट्स के भी अनाउंसमेंट हो रहे हैं। शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर, संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल में नज़र आएंगे। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Get Well Soon रणबीर

Get Well Soon रणबीर

अब रणबीर कपूर कोरोना की चपेट में हैं या नहीं हैं, इसकी पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन उनकी तबीयत खराब है और वो आराम कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर अपनी फिल्मों के सेट पर वापस लौटें। Get Well Soon रणबीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X