..................... कोरोना निगेटिव होकर रणबीर कपूर निकले घर से बाहर Ranbir Kapoor tested negative spotted outside first time after recovery - Hindi Filmibeat

कोरोना को हरा कर पहली बार रणबीर कपूर निकले घर से बाहर, इशारों में बताया अपनी तबीयत का हाल

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले इस साल भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई सारी सावधानी रखने के बाद भी बॅालीवुड के कई स्टार्स कोरोना से संक्रमित पाए गए। इस फेहरिस्त में एक नाम सामने रणबीर कपूर का भी रहा है। लेकिन अब कोरोना से लड़ाई पूरी करने के बाद रणबीर कपूर फिलहाल कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

रणबीर कपूर कोरोना से मुक्त होकर एक बार फिर अपने काम पर दोबारा से लौट गए हैं। इस बात का अंदाजा उनकी ताजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है। रणबीर की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से देखी जा रही हैं, जहां एक्टर को कोरोना के बाद बाहर देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Ranbir Kapoor

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर फिर से अपनी आगामी फिल्मों का काम शुरू करने वाले हैं। रणबीर को फिल्म निर्माता आरती शेट्टी के घर के बाहर देखा गया है। रणबीर की जो तस्वीर सामने आयी है उसमें वह अपनी ब्लैक कलर की कार में बैठे नजर आ रहे हैं। एक्टर ने गाड़ी में बैठते हुए भी मास्क पहना हुआ है।

रणबीर सभी को होली की तस्वीर अपने फोन में दिखाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में वह फिट होने का इशारा दे रहे हैं। आपको बता दें कि 9 मार्च को नीतू कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी कि एक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रणबीर घर में ही सेल्फ क्वारंटाइन हुए थे।

ज्ञात हो कि अभी तक कोरोना के कारण ये सभी स्टार्स कोरोना संक्रमित हुए हैं..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X