..................... Ranbir Kapoor’s ‘Tamasha’, ‘Jagga Jasoos’ get release dates - Hindi Filmibeat

वाह.. रणबीर- दीपिका और रणबीर- कैटरीना.. यहां भी साथ!

[बॉलीवुज न्यूज] रणबीर कपूर की दो आगामी फिल्मों के रिलीज डेट्स फाइनली आउट हो चुके हैं। जी हां, रणबीर- दीपिका की फिल्म 'तमाशा' जहां इस साल 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, रणबीर- कैटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' 3 जून 2016 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बता दें, इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में रणबीर और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह इनकी साथ में तीसरी फिल्म होगी। बहरहाल, तमाशा की शूटिंग मार्च में पूरी हो चुकी है और अब फिल्म के पोस्ट- प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है।

Funny VIDEO: जब देव आनंद बने रणबीर कपूर और दीपिकी ने दिया साथ

वहीं, अपनी दोनों फिल्मों पर रणबीर कहते हैं कि तमाशा की शूटिंग तो पूरी हो चुकी है, लेकिन जग्गा जासूस में अभी बहुत कुछ होने बाकी है। फिलहाल, रणबीर अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशन में बिजी हैं।

बता दें, तमाशा में रणबीर एक्स- गर्लफ्रैंड के साथ नजर आएंगे। वहीं, जग्गा जासूस में उनके साथ होंगी कैटरीना कैफ। इस फिल्म का निर्देशन करेंगें अनुराग बसु। इस फिल्म में रणबीर- कैटरीना डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आएंगे।

बहरहाल, यह भी खूब रही कि दीपिका और कैटरीना दोनों के साथ रणबीर की फिल्में..और दोनों फिल्मों की रिलीज डेट की एक ही दिन घोषणा। वाह..

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X