क्या रणबीर कपूर ने नहीं लिए 'ब्रह्मास्त्र' के लिए पैसे? अयान ने शेयर की आलिया भट्ट की फीस
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के अगले पार्ट को लेकर काफी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। वहीं, फिल्म की बजट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। पहले फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया गया था फिर लगभग 650 करोड़ का आंकड़ा सामने आया था।
लेकिन, रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले ये साफ कर दिया था कि यह फिल्म के तीनों पार्ट का बजट है। अब कई रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। अयान मुखर्जी ने इसका जवाब दिया है और सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

अयान मुखर्जी ने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से बातचीत में कहा- 'यह सच है कि फिल्म कई सारे निजी बलिदानों की वजह से बन पाई है। यह सच है कि एक स्टार के तौर पर रणबीर जितना लेते हैं, उन्होंने ब्रह्मास्त्र की मेकिंग के लिए कुछ भी नहीं लिया। यह बहुत-बहुत बड़ी बात है। नहीं तो यह फिल्म बनाना संभव नहीं हो था।'
वहीं, अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि आलिया को 2014 में इस फिल्म के लिए साइन किया गया था। उस वक्त आलिया उतनी बड़ी स्टार नहीं थीं, जितनी बड़ी स्टार वो आज हैं। आलिया के लिए जो फीस तय की गई थी वो बहुत छोटी सी रकम थी। फिल्म बनते-बनते सारे पैसे फिल्म मेकिंग में चले गए।
रणबीर कपूर ने फीस नहीं ली है। उन्होंने कहा है कि वो भी फिल्म के पार्ट प्रोड्यूसर हैं। मेरी सोच दूर की है। पार्ट वन के लिए मैंने पैसे नहीं लिए हैं। लेकिन, ये विश्वास है कि फिल्म का तीनों पार्ट कमाई कर सकती है, वो विश्वास किसी भी चीज से ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications