'दादा लीजेंड हैं लेकिन...' सौरव गांगुली नहीं 11 सालों से कर रहे इस सिंगर की बायोपिक पर काम, किया बड़ा खुलासा

रणबीर कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के सिलसिले में रणबीर कपूर रविवार को कोलकाता पहुंचे थे। कोलकाता के ईडन गार्डन में रणबीर कपूर ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ क्रिकेट में हाथ आजमाया। इस बीच रणबीर कपूर से सौरव गांगुली के ऊपर बनने जा रही बायोपिक के बारे में पूछा गया कि, ऐसी चर्चा है कि फिल्म में दादा का किरदार वो खुद निभाएंगे।
इस पर रणबीर कपूर ने साफ-साफ कहा कि, अब तक उन्हें ऐसी कोई फिल्म नहीं ऑफर हुई है। साथ ही रणबीर कपूर ने इस दौरान सौरव गांगुली के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है दादा (सौरव गांगुली) एक लिविंग लीजेंड हैं, ना केवल भारत में बल्कि दुनिया में। उनकी बायोपिक बेहद स्पेशल होगी लेकिन दुर्भाग्य से मुझे ये फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के मेकर्स अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।'
आगे रणबीर कपूर ने बताया कि, वो 11 सालों से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने कहा- 'मैं 11 सालों से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहा हूं। हम इसे अनुराग बसु के साथ लिख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ये मेरी अगली बायोपिक होगी। दादा पर बन रही बायोपिक के बारे में मैंने अभी कुछ नहीं सुना है, उसके बारे में कुछ बता नहीं पाउंगा।'

वायरल हुई तस्वीरें
कोलकाता में रणबीर कपूर ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों ने ना सिर्फ जमकर क्रिकेट खेला बल्कि अपनी फिल्म को भी जमकर प्रमोट किया।

खास अंदाज में प्रमोशन
सौरव गांगुली और रणबीर कपूर ने कस्टमाइज्ड टी शर्ट पहनी थी। रणबीर की टी शर्ट पर लिखा था, 'रणबीर मक्कार 11' तो वहीं, क्रिकेटर की टीशर्ट पर 'दादा झूठी 11'। बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

पहली बार रणबीर-श्रद्धा दिखेंगे साथ
इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आएंगे। अब तक फिल्म के गानों और ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











