"मैं तैमूर के फिल्मों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं"
रणबीर कपूर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के बारे में बातें की और कहा कि वो इंतजार कर रहे हैं कि तैमूर जल्द फिल्मों में आएं।
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान कितने क्यूट हैं हम सभी जानते हैं। जाहिर है मामू हैं तो भांजे से प्यार करेंगे ही। हाल में उनसे तैमूर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तैमूर बहुत ही क्यूट बेबी है। सैफ और करीना का बेस्ट तैमूर के पास है।
[ First LOOK.. अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो'.. नया पोस्टर हैरान कर देगा.. जबरदस्त ]
उन्होंने कहा है कि "मैं तैमूर से बस एक बार मिला हूं जब वो तीन महीने का था। तब उसके चेहरे पर उतना ग्लो नहीं था लेकिन जब मैंने उसकी फ्रेश तस्वीरें देखी तो मुझे लगा ये कौन है। सैफ और करीना के बेस्ट फीचर तैमूर को मिला है। मैं बेसब्री से तैमूर का फिल्मों में आने का इंतजार कर रहा हूं।"

सिर्फ रणबीर कपूर नहीं बल्कि कैटरीना कैफ ने भी तैमूर के बारे में बात की।तैमूर की अक्सर जो भी तस्वीरें आती हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वो इतने क्यूट हैं ही कि तस्वीरें वायरल होना स्वभाविक है। हाल में तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की जन्मदिन की पार्टी में तैमूर मम्मी करीना कपूर के साथ नजर आए।
फिलहाल रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











