रणबीर कपूर ने रिवील की अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट- चार फिल्मों के साथ फैंस को देंगे सरप्राइज

साल 2018 में आई फिल्म 'संजू' के बाद रणबीर कपूर किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। जाहिर है उनके फैंस लंबे समय से उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। संजू के बाद रणबीर की कुछ फिल्मों को लेकर अफवाहें तो शुरु हुई थी, लेकिन आधिकारिक घोषणा का सभी इंतजार करते रहे। बहरहाल, अब एक्टर ने खुद इस बारे में बात की है।

हाल ही में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को इंटरव्यू देते हुए रणबीर कपूर ने सभी अफवाहों को शांत किया और अपनी आने वाली फिल्मों की फाइनल लिस्ट रिवील की। एक्टर ने बताया कि फिलहाल उनके हाथ में फिलहाल चार फिल्में हैं।

Ranbir Kapoor

अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र, यशराज फिल्म्स की शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर ने लव रंजन और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पर मोहर लगाई है। ब्रह्मास्त्र और शमशेरा पर काम चल रहा है और दोनों फिल्में 2021 में रिलीज हो सकती है।

वहीं, लव रंजन की फिल्म जनवरी 2021 में फ्लोर पर आएगी। रणबीर ने कहा कि जनवरी से वो इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। बता दें, इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर दिखेंगी। वहीं, संदीप रेड्डी की फिल्म को भी रणबीर फाइनल कर चुके हैं, जिसकी शूटिंग 2021 मई, जून से शुरु की जाएगी।

लंबे समय से संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' से रणबीर कपूर का नाम जोड़ा जा रहा था। जब रणबीर से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ अफवाहें थी, उन्हें ऐसी कोई फिल्म कभी ऑफर ही नहीं हुई है। कोई शक नहीं कि रणबीर की आने वाली फिल्मों की लिस्ट जानकर उनके फैंस बेहद खुश होंगे।

इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने यह भी रिवील किया कि कभी मौका मिले तो वो अपने दादाजी राज कपूर की बॉयोपिक निभाना चाहेंगे। साथ ही रणबीर ने DDLJ के राज (शाहरुख खान) को अपना ड्रीम रोल बताया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X