मुझे पता है कि मेरी ये फिल्म चलेगी ही नहीं, SUPERFLOP होगी!
रणबीर कपूर के संजू टीज़र के लॉन्च के दौरान उन्होंने काफी बातें की और सारी बातें तो एक साथ नहीं की जा सकती हैं ना। तो हम धीरे धीरे आपको वो सब बता रहे हैं जो संजू टीज़र लॉन्च के दौरान हुआ। इस दौरान किसी ने रणबीर से पूछा कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है, तो?
रणबीर कपूर ने अपनी बायोपिक के बारे में बताया कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि अगर मुझ पर कभी कोई बायोपिक बनाए लेकिन मेरी ज़िंदगी में ऐसा कुछ है नहीं बताने लायक। मैं बड़ा बोरिंग किस्म का आदमी हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरी बायोपिक चलेगी।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर को संजय दत्त की बायोपिक के टीज़र में देखकर सब चौंक चुके हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो हूबहू संजय दत्त कैसे लग सकते हैं।
फिल्म का टीज़र 1 मिनट से ऊपर के समय का है और अब तक जिसने भी इसे देखा है वो राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधते ही नज़र आ रहा है।
ये फिल्म रणबीर कपूर को सीधा 300 करोड़ क्लब में एंट्री देगी इसमें कोई दो राय नहीं है। अभी तक रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी और बर्फी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाई हैं।
काफी समय से रणबीर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते दिख रहे हैं और इसलिए ये फिल्म उनकी वापसी मानी जा रही है। वैसे भी दत्त बायोपिक काफी अच्छी कॉमर्शियल फिल्म है।
देखिए रणबीर के 10 लुक जहां वो हूबहू संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications












