'मेरे और कैटरीना कै बीच अब कोई प्रॉब्लम नहीं है'

By Shweta

रणबीर कपूर उन एक्टर्स में से हैं जो मीडिया से ज्यादा फ्रेंड्ली नहीं रहते और ना तो ज्यादा खुलकर बातें करते हैं लेकिन हाल में रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ से अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी की और बेहद सहज अंदाज में की। शायद ये पहला मौका है रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप पर खुल कर बोले।

न्यूज 18 ग्रुप के राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर कैटरीना के अलावा भी कई मुद्दों पर खुलकर बात की। कैट से ब्रेकअप के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैनें कभी ना कि "मैंने ब्रेकअप कर लिया है, मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में बात करनी की भी जरूरत है।"

Ranbir Kapoor

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मुझे अपनी पर्सनल लाइफ बहुत प्यारी है, कैटरीना से मेरा रिश्ता हमेशा ही बहुत अच्छा है, मेरा कैटरीना से जो भी रिश्ता रहा हो लेकिन उसमें आज भी तनाव या मनमुटाव नहीं है।" आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद भी रणबीर और कैटरीना अनुराग बासु की जग्गा जासूस में काम कर रहे हैं।

ये पूछने पर कि क्या जग्गा जासूस में कैटरीना के साथ काम करने में असहज महसूस करते हैं इसपर भी उन्होंने साफ साफ कहा कि "कैटरीना के साथ काम करना हमेशा किसी फन से कम नहीं होता, वो अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार रहती हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि हम आगे भी साथ काम करें"।

वैसे आपको बता दें कि रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ भी ब्रेकअप के बाद ये जवानी है दिवानी और तमाशा में नजर आ चुके हैं और दोनों के रिश्ते आज भी काफी अच्छे हैं। दोनों तमाशा फिल्म के प्रमोशन के समय भी साथ में खूब मस्ती करते दिखे थे।

इस बारे में ही जब रणबीर से पूछा गया कि क्या वो दीपिका के साथ जितने कंफर्टेबल हैं उतना ही कैटरीना के साथ भी कंफर्टेबल रहेंगे। इस पर भी उन्होंने कहा कि "हम एक्टर्स हैं, हम अपनी निजी जिंदगी और इमोशन सेट पर लेकर नहीं ला सकते, वैसे भी हम बहुत ही अच्छे प्रोफेशनल हैं और अच्छे क्रिएटिव पार्टनर भी"

वैसे रणबीर ने तो अपनी बात बिल्कुल साफ लहजे में रख दी लेकिन देखना ये होगा कि क्या वाकई वो आग कैटरीना के साथ काम करेगे और अगर वो तैयार भी हो जाएं तो क्या कैटरीना तैयार होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X