..................... Ranbir Kapoor talks about Brahmastra and Alia Bhatt - Hindi Filmibeat

मैं चाहता हूं कि बस ये फिल्म चल जाए तो हम पार्ट 2 और पार्ट 3 एकदम आराम से बना सकें!

रणबीर कपूर संजू के बाद अब अयान मुखर्जी स्टारर ब्रहास्त्र पर अपना सारा समय देने वाले हैं। फिल्म तीन पार्ट में बन रही है जिसका मुख्य प्लॉट एक परीकथा जैसा है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा मैं चाहता हूं कि ये फिल्म जल्द से जल्द लोगों के सामने आए और लोग इसे दिल खोलकर प्यार दें। पहला पार्ट ही हमें दूसरा और तीसरा पार्ट बनाने की हिम्मत दे पाएगा।

ranbir-kapoor-talks-about-brahmastra-and-alia-bhatt

अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि मैं हमेशा से उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं और उनके साथ काम कर पाना अपने आप में उपलब्धि है। उनके अंदर इतना कुछ है दूसरे को देने के लिए कि इंसान अपने आप ही प्रेरित हो जाता है।
[
Sanju: रिलीज के एक दिन पहले टली फिल्म, अब इस दिन आएगी]

ब्रहास्त्र तीन पार्ट में बनने वाली एक फिल्म है जिसे रणबीर के ये जवानी है दीवानी डायरेक्टर और बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर ने बताया कि अयान छह साल से इस फिल्म पर काम कर रहा है और साथ ही उन्होंने साफ किया कि ये कोई सुपरहीरो फिल्म नहीं है

रणबीर ने आलिया से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले भी मैं रिश्तों में रहा हूं और उनके बारे में काफी बातें होती हैं। जो चाहते या ना चाहते हुए भी दो लोगों के बीच जाती हैं। मैं नहीं चाहता कि इस बार ऐसा कुछ हो।
[SCORE CARD: सलमान को पछाड़ने के लिए रणबीर कपूर को 6 - 7 जनम लेने पड़ेंगे]

ये रिश्ता अभी काफी नया है और मैं इसका रिएलिटी शो नहीं बनाना चाहता हूं। तो ये हो रहा है और ये बात मैं आपसे शेयर कर रहा हूं, कम से कम आप इस बात की रिस्पेक्ट करते हुए इससे दूरी बनाए रखने की कोशिश करें।

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी और धर्मा प्रोडक्शन्स का काफी महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है और ज़ाहिर सी बात है कि इसके साथ रणबीर 100 करोड़ी क्लब में थोड़ा ऊपर आएंगे। मिलिए यंग स्टार्स के 100 करोड़ी क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X