आलिया रहती हैं बिजी तो रणबीर कपूर रखते हैं बेटी राहा का ख्याल, VIRAL VIDEO देख आप भी रहेंगे, बेस्ट पिता...

Ranbir Kapoor taking care of daughter Raha: आलिया रणबीर के अलावा अब राहा कपूर भी किसी बड़ी स्टार के जैसी पॉपुलर हो गई हैं। जी हां, राहा को देखते ही पैपराजी भागे चले जाते हैं। राहा जहां भी जाती हैं पैपराजी पीछे-पीछे जाते हैं। राहा को देखने के लिए फैन्स उनका घंटों घर के बाहर इंतजार करते हैं।
सोशल मीडिया पर छाया राहा रणबीर का क्यूट बॉन्ड
कभी राहा के खेलते हुए वीडियो वायरल होते हैं तो कभी उनके पैपराजी को रिएक्शन देते हुए वीडियो सामने आया है। वहीं राहा का खेलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है जहां आलिया भट्ट गेम खेलने में बिजी होती हैं वहीं राहा अपने पिता रणबीर कपूर के साथ बाहर ग्राउंड में दिख रही हैं। राहा सिर्फ पिता के साथ ही नहीं बल्कि वह गेम खेलती भी नजर आती हैं। राहा रेस लगाती हैं और फिर वह पिता के साथ बॉल प्रैक्टिस करती नजर आती हैं।
राहा का खास ख्याल रखते दिखे रणबीर
लेकिन खेल-खेल में राहा गिर जाती हैं और उन्हें चोट लग जाती है। वहीं जैसे ही राहा को चोट लगती है तो पिता रणबीर कपूर भागते हुए आते हैं और राहा को उठाते हैं उनसे पूछते हैं कि उन्हें चोट तो नहीं लगी और उसके बाद वह राहा को अपनी गोद में बैठाकर उनके घुटने साफ करते दिख रहे हैं।
वीडियो देख फैन्स ने लगाई तारीफों की लाइन
बता दें कि सोशल मीडिया पर राहा और रणबीर का खूबसूरत बॉन्ड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स तो इस वीडियो को देख रणबीर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाऊ बेस्ट फादर हैं रणबीर वहीं दूसरे ने लिखा- हमेशा रणबीर ही राहा को गोद में लेते दिखते हैं और रणबीर ही राहा का ख्याल रखते हैं यह बेटी और पिता की खूबसूरत जोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











