एक्टिंग और इंडस्ट्री को रणबीर कपूर ने कहा अलविदा? हिल जाएंगे फिल्ममेकर्स, अटक जाएंगी फिल्में!

Ranbir Kapoor Left the Industry- रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और इस वक्त चर्चा चर्चा में है। खबर आ रही है रणबीर कपूर अभिनय और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनक फैंस काफी दुखी हैं और मेकर्स को झटका लगने वाला है।
ब्राह्मास्त्र पार्ट 2 का ऐलान हो चुका है और ऐसे में रणबीर कपूर का ये ऐलान करना काफी चौकाने वाला है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं तो वो पूरी तरह से गलत हैं। अभिनेता सिर्फ 6 महीनों के ब्रेक पर जा रहे हैं और इसका कारण उनकी बेटी राहा है।
रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि राहा अब थोड़ा थोड़ा बोलना सीख रही है। वो उसके साथ अब समय बिताना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि, ''वह पिता होने के लिए छुट्टी लेना चाहते थे और यह उन्हें सही समय पर मिल गया।
उन्होंने राहा के बारे में भी बात की और कहा कि वह अब बहुत एक्सप्रेसिव हैं। उन्होंने कहा, "वह धीरे धीरे चल रही है। वह पहचान रही है। वह बहुत प्यार दे रही है और वह पा और मा जैसे शब्द बोलने की कोशिश कर रही है। यह उसके आसपास रहने का एक खूबसूरत समय है और मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा।"
इसी को लेकर रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि वो करीब 6 महीने के लिए पूरी समय राहा को देने वाले हैं। अब ऐसे में फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों की डेट्स को कैसे मैनेज करते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।
हालांकि इस पूरे मामले में आलिया भट्ट की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर बना लिया था। इस वक्त दोनो इंडस्ट्री के सबसे शानदार और हॉट कपल में से एक हैँ। रणबीर कपूर को सीधे अब ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications