रणबीर कपूर को ED का समन, टाइगर श्रॉफ-सनी लियोनी समेत रडार पर कई स्टार

Ranbir Kapoor,

Ranbir Kapoor ED Summon: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। ऑनलाइन गेमिंग के मामले में रणबीर कपूर को ED की ओर से समन भेजा गया है। 6 अक्टूबर को रणबीर कपूर से पूछताछ की जाएगी।

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में शामिल होने के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय यूएई में ऐप के प्रमोटर की शादी और सक्सेस पार्टी में उनके शामिल होने की भी जांच कर रहा है।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार इस केस में सिर्फ रणबीर कपूर का ही नाम सामने नहीं आ रहा, बल्कि लिस्ट में 15-20 सेलेब्स और हैं जो ईडी के रडार पर हैं। इस लिस्ट में आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेगा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और और कृष्णा अभिषेक का नाम शामिल है।

बता दें कि 'महादेव गेमिंग-बेटिंग' एक ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था। इस आलीशान शादी का वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है। शादी में परफॉर्म करने के लिए जितने भी सेलेब्स बुलाए गए थे, वो भी रडार पर आ गए हैं।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X