..................... Ranbir Kapoor sued for Rs 50 lakh by his tenant in Pune - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर पर उनके किराएदार ने ठोका 50 लाख मुकदमा, घर से बेघर करने का आरोप

By Salman

Recommended Video

Sanju actor Ranbir Kapoor in TROUBLE; Sued for Rs 50 lakh; Here's why | FilmiBeat

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म संजू को लेकर रणबीर कपूर की पेट भरके तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर जहां रणबीर खुश है तो एक खबर ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी होगी। बता दें कि उनके ऊपर एक किराएदार ने 50 लाख का मुकदमा ठोका है और उसका आरोप है कि रणबीर कपूर ने एग्रीमेंट से पहले उसको घर से निकाल दिया है।

बता दें कि पुणे में ट्रंप टावर में रणबीर कपूर का एक अपार्टमेंट है जिसको रणबीर ने एक शख्स को किराए पर दे रखा था। उसका कहना है कि 4 लाख के हिसाब से उसने 12 महीने का एग्रीमेंट किया था और 24 लाख रुपए नकद जमा किए थे।

ranbir kapoor, रणबीर कपूर

उसका आरोप है कि अभिनेता ने उसको समय से पहले ही घर से निकाल दिया है। इसके बाद वो अपने परिवार को लेकर कहा जाए। इस बात को लेकर पीड़ित किराएदार ने रणबीर कपूर के ऊपर 50 लाख का मुकदमा ठोका है और साथ ही इसका ब्याज भी मांगा है।

बता दें कि इस पीड़ित का नाम शीतल सूर्यवंशी है और पुणे की सिविल कोर्ट में इसकी अर्जी लगाई है। बता दें कि इस बारे में जब रणबीर कपूर से पूछा गया तो उन्होने इस तरह की किसी भी बात से इंकार करते हुए कहा कि..

उन्होने ऐसा नहीं किया है औऱ किसी को बाहर नहीं निकाला है। बता दें कि खबर है कि इस मामले में 24 अगस्त को सुनवाई होना है और क्या इसका नतीजा निकलता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक को लेकर चर्चा में चल रहे रणबीर कपूर फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X