चोटिल मेकअप कलाकार के लिए रणबीर ने शूटिंग टाली

सहकलाकारों से दोस्ती और मंहगी कम्पनियों के राजदूत बनने के लिए चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के बांके कलाकार रणबीर कपूर पिछले दिनों अपने मेकअप कलाकार के जख्मी हो जाने पर खासे परेशान दिखे।

मनाली में करन जौहर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग के दौरान रिफ्लेक्टर के अचानक गिर जाने से पास खड़े उनके मेकअप कलाकार हेमंत नायक जख्मी हो गए। हेमंत के शरीर से खून निकलता देखकर फिल्म समूह के बाकी सदस्यों के साथ रणबीर दौड़ कर उनके पास गए। हेमंत को फिल्म निर्माण समूह की गाड़ी में बैठाने के बाद रणबीर उनके साथ अस्पताल गए और जख्म में टांके लग जाने तक उनके साथ रहे।

Ranbir Kapoor
डॉक्टर द्वारा हेमंत के ठीक होने और शाम तक छुट्टी दे दिए जाने का आश्वासन देने के बाद ही रणबीर शूटिंग के लिए वापस गए।

रणबीर की फिक्र और उदार स्वभाव हेमंत और फिल्म निर्माण समूह के सदस्यों के दिलों को छू गया। अयान मुखर्जी निर्देशित 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई को प्रदर्शित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X