रणबीर-दीपिका के ब्रेक अप को भुनाएंगे करन!
करन जौहर की फिल्म ये जवानी है दीवानी का फर्स्ट लुक हाल ही में लॉंच हुआ है और इस फर्स्ट लुक के लॉंच के मौके पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच की कैमिस्ट्री इतनी मजबूत नज़र आई कि एक बार फिर से दोनों एक्टरों को रोमांस के चर्चे चारों तरफ हैं। खबर है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ फिर से प्यार का रिश्ता बनाने की शुरुआत कर रहे हैं। वैसे ये सिर्फ एक अफवाह भी हो सकती थी अगर खुद रणबीर या दीपिका ने सबके सामने एक दूसरे के ऊपर इतना प्यार ना बरसाया होता और एक दूसरे के बचाव में सामने ना आए होते। लेकिन अगर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण खुद ही सबके सामने एक दूसरे को गले लगाते और एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार दिखेंगे तो जाहिर की बातें तो होंगी और दोनों की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में आएगी।
खबर है कि हाल ही में हुए ये जवानी है दीवानी के फर्स्ट लुक के लांच के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ काफी खुश नज़र आए। मीडिया ने कई ऐसे सवाल किेय जिनके जवाब देते देते रणबीर कपूर और दीपिका ने खुद ही अपने रिश्ते की सच्चाई को सबके सामने खोलकर रख दिया। खबर के मुताबिक लांच के दौरान पहले रणबीर कपूर दीपिका एक दूसरे से थोड़ा दूर दूर बैठे थे और उनके बीच में पैठे थे अयान मुखर्जी। जब मीडिया आई तो अचानक अयान उठकर दीपिका और रणबीर के साइड में बैठ गये और रणबीर और दीपिका एक दूसरे का हाथ पकड़कर बैठ गये। फिर दीपिका से जब मीडिया पर्सन ने पूछा कि आजकल लोग अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ भी करते हैं तो क्या आप अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए फिर से टैटू बनवाएंगी तो रणबीर इस बात पर गुस्सा हो गये।
दीपिका ने इस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया लेकिन रणबीर कपूर ने कहा कि ये एक बहुत ही कमाल का बेहूदा प्रश्न है। कोई भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा कुछ नहीं करता है। दीपिका से ये भी पूछा गया कि फिल्म का डायलॉग कि अगर मैं दो मिनट भी तुम्हारे साथ रही तो मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा दोबारा। ये क्या उनके रिश्ते को देखकर जानबूझकर फिल्म में डाला गया है तो दीपिका ने कहा कि फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जो कि उन दोनों से रिलेट करता है। निर्देशक ने रणबीर और दीपिका को देखकर ही उन्हें अपनी फिल्म में लिया है तो कहीं ना कहीं तो फिल्म रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण से रिलेट करेगी ही।


Click it and Unblock the Notifications