Ranbir Kapoor क्यों रहते हैं सोशल मीडिया से दूर, खुद एक्टर ने बताई बड़ी वजह

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि क्यों वह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। दरअसल अपनी नई फिल्म के प्रोमोशन के दौरान जब उनसे सोशल मीडिया से दूरी की वजह पूछी गई तो एक्टर ने दूर रहने वाले सच से पर्दा उठाते हुए अपनी बात रख दी।
दरअसल बात ऐसी है कि, रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं। रिलीज से पहले एक्टर लोगों के बीच अपनी फिल्म पहुंचाने का एक भी मौका गवाना नहीं चाहते। ऐसे में कई सारे इंटरव्यू का हिस्सा बन चुके हैं एक्टर, इसी दौरान कई सारे सवाल-जवाब का सिलसिला भी जारी है।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। यहां तक कि फिल्म से लेकर एंडोर्समेंट तक, अपने हर प्रोजेक्ट का प्रमोशन करते हैं, लेकिन इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम शामिल नहीं है। परंतु रणबीर का क्रेज तो फैंस के सर चढ़ कर बोलता है।
सोशल मीडिया से खुद को दूर रखने की वजह का खुलासा करते हुए रणबीर ने कहा, ''मेरा हमेशा से मानना है कि आजकल जो एक एक्टर और एक्ट्रेस की मिस्ट्री है, वो कहीं न कहीं चली जा रही है। हम इतने ऐड करते हैं, फिल्में करते हैं, प्रामोशन करते हैं, शो करते हैं, लोग हमें इतना ज्यादा देख रहे हैं कि उन्हें लगने लगता है कि यार इससे तो बहुत जल्दी ऊब गए हैं, इसको हटाओ और अब किसी नए एक्टर को लाओ।''
अपनी बात आगे करते हुए एक्टर ने कहा, ''अगर कोई सोशल मीडिया पर होता है तो उसे खुद को एंटरटेनिंग तरीके से दिखाना पड़ता है और मेरे में वो बात नहीं है।'' तो इस तरह से फिर से एक बार एक्टर ने अपनी बात बहुत ही आसान से शब्दों में रख दी और बता दिया कि क्यूं वह सोशल मीडिया से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
