..................... Ranbir Kapoor started crying and gets emotional while holding baby girl for the first time, Know about Alia Bhatt reaction। बेटी को पहली बार उठाकर रो पड़े रणबीर कपूर, जानें कैसा था आलिया भट्ट का रिएक्शन - Hindi Filmibeat

बेटी को पहली बार गोद में लेकर रणबीर कपूर का हुआ कुछ ऐसा हाल, आलिया भट्ट हुईं इमोशनल

Recommended Video

Ranbir Kapoor बेटी को पहली बार गोद में पकड़ नहीं रोक पाए अपने आंसू Alia Bhatt भी हुईं इमोशनल!

Ranbir Alia

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है और कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। मम्मी-पापा बनकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खुशी सातवें आसमान पर है। बेटी के जन्म से रणबीर कपूर बेहद इमोशनल हो गए हैं।

रणबीर कपूर की बेटी को देखने के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने पहली बार जब अपनी बेटी को गोद में उठाया तो वो रो पड़े। खुशी के मारे उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं, रणबीर कपूर को रोते देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

साथ ही आलिया भट्ट भी मां बनते ही बेहद इमोशनल हो गईं। रणबीर कपूर ने पहले भी खुलकर कई बार कहा था कि, वो एक बेटी का पिता बनना चाहते हैं और उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई। बेबी के जन्म से कपूर और भट्ट खानदान में हर कोई बेहद खुश है।

वहीं, नीतू कपूर ने भी दादी बनने पर अपनी खुशी जाहिर की थी। मीडिया और पापाराज़ी ने जब उन्हें दादी बनने की बधाई दी तो इसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार किया और शेयर किया कि, बेबी के जन्म से वो कितनी खुश हैं। साथ ही वहीं नीतू कपूर से जब पापाराज़ी ने पूछा कि उनकी पोती आलिया या फिर रणबीर कपूर में किसके जैसी दिखती है तो यह सवाल सुनकर वो हंस पड़ीं।

फिर नीतू कपूर ने कहा था- 'अभी वो बहुत छोटी है तो ये कहना मुश्किल है। लेकिन वो बहुत क्यूट है।' वहीं, पापाराज़ी ने नीतू कपूर से आलिया भट्ट की सेहत के बारे में भी पूछा तो नीतू कपूर ने कहा- 'भगवान की दया से सब कुछ ठीक है, बिल्कुल ठीक है। सब फर्स्ट क्लास है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X