Quick REVIEW: 'संजू'- 2018 के सारे अवार्ड्स ले जाएंगे रणबीर कपूर, जबरदस्त परर्फोमेंस
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। सच कहा जाए तो राजकुमार हिरानी ने एक बार फिर जता दिया है कि वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। उन्होंने इमोशन के साथ इंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का लगाया है कि सब देखते रह गए। थियेटर में तालियां और सीटियां गूंज रही हैं।
सलमान की रेस 3 नहीं, संजू के सामने ये है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, विकी कौशल, सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म का लंबे समय से लोगों को इंतजार था। लेकिन अच्छी बात है कि राजकुमार हिरानी ने इस इंतजार का फल काफी मीठा दिया है। 'संजू' के माध्यम से दर्शक संजय दत्त की जिंदगी के अनछुए पहलुओं से रूबरू होंगे।

फिल्म की शुरुआत संजू (रणबीर कपूर) के यरवदा जेल जाने से 1 महीने पहले शुरू होती है। जब मान्यता दत्त (दिया मिर्जा) पति के इमेज को सही दिखाने के लिए विदेशी राइटर विनी (अनुष्का शर्मा) से संपर्क करती है। विनी संजय दत्त की कहानी सुनने का फैसला लेती है.. और यहां से शुरु होता है फ्लैशबैक।


Click it and Unblock the Notifications











