भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फ़िल्म होने जा रही है रणबीर की रामायण, साढ़े 8 अरब है फिल्म का बजट

Ranbir Kapoor Ramayan

Ranbir Kapoor Ramayan: मशहूर फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म इन दिनों भारत की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है। कई साल तक इंतजार करने के बाद इसकी शूटिंग शुरू की गई। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी का लीड रोल कई बार खबरों का विषय बन चुका है।

हालांकि अब आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी और इसमें दोनों फिल्म के लिए शूट करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि रामायण पर आधारित 'आदिपुरुष' फिल्म डिजास्टर साबित हुई और अब रणबीर कपूर के लीड रोल वाली 'रामायण' पर लोग टकटकी बनाए हुए बैठे हैं।

लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है कि जिसे सुन फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे। दरअसल बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट वन' के लिए 100 मिलियन डॉलर यानी कि तकरीबन 835 करोड़ का तगड़ा बजट रखा गया है। खबरों के अनुसार रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं है और मेकर्स इसको एक ग्लोबल स्पेक्टेकल बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बताया तो यह भी जा रहा है कि मशहूर प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा जो कि ऑस्कर विनिंग फिल्मों में VFX और स्पेशल इफेक्ट्स पर काम कर चुकी कंपनी DNEG के सीईओ भी है और अपना पूरा ग्लोबल अनुभव उन्होंने फिल्म रामायण को एक शानदार प्रोजेक्ट बनाने के लिए लगा दिया है।बता दे की 100 मिलियन डॉलर का बजट सिर्फ फिल्म के पहले पार्ट का है और इसकी फ्रेंचाइजी के साथ-साथ इसके बजट को भी बढ़ने का प्लान किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X