..................... Ranbir Kapoor starrer Brahmastra will be release on 9 September 2022! रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान - Hindi Filmibeat

Brahmastra- रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन होगा सबसे बड़ा धमाका!

ब्रह्मास्त्र.. बॉलीवुड की ऐसी फिल्म जिसको लेकर फैंस करीब 2 साल से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के बनने के बीच में कई रुकावटें आईं, फैंस जब भी उम्मीद करते थे कि अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आएगी, वो गलत साबित हो जाता था। लेकिन अब अयान मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। फैंस को बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।

तरण आदर्श ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की है जिसमें फिल्म की रिलीज का डेट का ऐलान किया गया है। उन्होने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है,

brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt, ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

''मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। 5 भागों में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा। फिल्म 3डी होगी।''

आधिकारिक मोशन पोस्टर

आधिकारिक मोशन पोस्टर

गौरतलब है कि आधिकारिक मोशन पोस्टर और ब्रह्मास्त्र फैन इवेंट के लॉन्च से कुछ घंटे पहले, यह पुष्टि की गई थी कि ब्रह्मास्त्र सितंबर 2022 में स्क्रीन पर आएगा।

दमदार स्टारकास्ट

दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक सुपरहीरो के इर्द-गिर्द घूमने वाले महत्वाकांक्षी साइंस फिक्शन ड्रामा होने वाली है जिसमें रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी दमदार किरदारों में नजर आने वाली हैँ।

मोशन पोस्टर की एक झलक

मोशन पोस्टर की एक झलक

मंगलवार को अयान ने ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर की एक झलक साझा की थी जिसमें रणबीर को बिग बी की आवाज के साथ दिखाया गया था।

शानदार कलाकार

शानदार कलाकार

रणबीर कपूर कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है और उन्होने अलग अलग फिल्मों को करके इस बात को साबित किया है। इसके अलावा इस फिल्म के सेट पर ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अफेयर शुरु हुआ था।

बिजी चल रही हैं आलिया

बिजी चल रही हैं आलिया

दोनों काफी जल्दी शादी भी करने वाले हैं। आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी बिजी चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X