रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sandeep Vanga Reddy: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनीमल को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता की फिल्म एनिमल का प्री टीजर रिलीज हो गया है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखकर दर्शक चौंकने वाली है खुद निर्देशक ने इसको लेकर बयान दिया है।
दरअसल बात ऐसी है कि, रणबीर कपूर धोती पहनकर जबरदस्त तरीके से कुल्हाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। प्री-टीजर में रणबीर का एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखकर दर्शक चौंकने वाले हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म का प्री टीजर रिलीज होने के बाद संदीप वांगा रेड्डी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म एनिमल में देखने को मिलेगा कि असली वॉयलेंस क्या होता है।
रणबीर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में एक्शन गैंगस्टर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। फिल्म का प्री-टीजर बीते दिन रिलीज किया गया, जिसमें खून, एक्शन और स्टाइल सब दिखाया गया है, जो कि एक पंजाबी गाने के साथ सेट है।
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने से पहले संदीप वांगा रेड्डी अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अनुपमा ने कहा, मुझे उम्मीद है कबीर सिंह के बाद आपकी अगली फिल्म की आलोचना कम होगी।'
#Animal pre-teaser tomorrow
— AKA Tharun 🏹 (@mech_bug) June 10, 2023
Rep vanga mass untadhi 🥵 pic.twitter.com/ZOZ5qqwF5a
यह बात सुनने के बाद संदीप हंसे और बोले कि अगली बार तो आलोचना और भी ज्यादा होगी। संदीप वांगा रेड्डी ने कहा था कि लोग कबीर सिंह को एक हिंसक फिल्म समझ रहे थे, लेकिन मैं उनको दिखाऊंगा कि आखिर हिंसक फिल्म कैसी होती है।
मैं इस बात के लिए भी काफी उत्सुक हूं कि इसे देखने के बाद लोग कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। मैं ये देखना चाहता हूं कि लोग मेरी अगली फिल्म को लेकर क्या कहते हैं। रणबीर कपूर की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना भी हैं। तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी और पूर्व की हिंदी रीमेक कबीर सिंह के बाद यह उनकी तीसरी फीचर फिल्म होगी। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












