917 करोड़ कमाने वाली इस फ़िल्म ने जीते थे 41 अवार्ड्स, पटौदी खानदान की बेटी बनी मेकर्स की पहली पसंद लेकिन...

Sara Ali Khan Rejected For Animal: साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनिए एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रणबीर कपूर का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आया था और यह फिल्म काफी चर्चा में भी रही। लेकिन फिल्म में जोया का किरदार जो तृप्ति डिमरी ने निभाया था वह काफी चर्चा में रहा। इसके बाद से तृप्ति भी काफी प्रसिद्ध हो गई। लेकिन क्या आपको पता है कि वह इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी।

Sara Ali Khan Rejected For Animal

जोया के रोल के लिए ये एक्ट्रेस थी मेकर्स की पहली पसंद

दरअसल एनिमल फिल्म के लिए मेकर्स ने जोया का किरदार निभाने के लिए पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान को ऑफर किया था। खबरों की माने तो इस किरदार के लिए सारा अली खान को चुना गया था और उन्होंने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था। लेकिन सारा अली खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई और डायरेक्टर को भी ऐसा लगा कि वह इस किरदार के साथ फिट नहीं बैठेंगी।

संदीप रेड्डी वांगा ये बात समझ गए थे कि सारा अली खान इस किरदार की बोल्डनेस को पर्दे पर उस तरीके से दर्शा नहीं पाएंगे जिस तरीके से वह चाहते हैं। इसी के चलते सारा अली खान को इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था और बाद में तृप्ति डिमरी को यह मौका मिला। उन्होंने इस किरदार को बखूबी निभाया।

तृप्ति ने रणबीर संग इंटिमेट सीन देखकर लूटी वाहवाही

संदीप रेड्डी की फिल्मों में इंटेंसिटी और बोल्डनेस भर भर के होती है। एनिमल फिल्म में सारा अली खान को रिजेक्ट करने के बाद में उन्होंने तृप्ति को कास्ट कर लिया था। तृप्ति ने फिल्म में रणबीर कपूर के साथ में इंटीमेट सीन देकर खूब लोकप्रियता हासिल की।

फ़िल्म की कास्ट

जैसा कि हम सभी को पता है कि एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने अभी तक का सबसे हिंसक और इंटेंस किरदार निभाया है। फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया। वहीं रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की ऑन स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था।

917 करोड़ की फ़िल्म ने की थी कमाई

इसके अलावा बॉबी देओल की परफॉर्मेंस जो अबरार हक के तौर पर थी वह काफी ज्यादा पसंद की गई थी। उन्होंने फिल्म में बिना एक शब्द बोले ही अपनी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया और दुनिया भर में 917 करोड़ की कमाई की थी।

फ़िल्म को मिले 41 अवार्ड्स

इसके अलावा आपको बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका की इस फिल्म ने कई सारे इवेंट्स में पूरे 41 अवार्ड भी जीते। रणबीर कपूर को उनके जबरदस्त अभिनय के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दिया गया था। अब हर कोई इस फिल्म के सीक्वल यानी कि एनिमल पार्क का इंतजार कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X