Sanju: रिलीज के एक दिन पहले टली फिल्म, अब इस दिन आएगी, फैंस निराश
काफी दिनों बाद किसी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज इस कदर है कि पूछिए मत.. जिसका सबूत फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग्स हैं, जो समय से पहले ही शुरू हो गई थीं और ये सिलसिला अब तक जारी है। वहीं हाल ही में संजू को लेकर आ रही एक खबर फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है। फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिलीज से ठीक एक दिन पहले ही ये खबर आई है।
[Sanju होगी 2018 की सबसे बड़ी फिल्म, ये 10 वजहें जानकर चौंक जाएंगे आप!]
दरअसल, ये खबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फैंस के लिए है। संजय दत्त की बायोपिक को देखने के लिए अब यूएई के फैंस को एक और दिन का इंतजार करना होगा। जी हां! यूएई में ये फिल्म एक दिन डिले हो गई है। यूएई में बॉलीवुड फिल्में भारत में रिलीज के एक दिन पहले यानी गुरूवार को ही रिलीज कर दी जाती हैं लेकिन इस बाद भारत के साथ-साथ यूएई में भी ये फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज होगी। ये फिल्म यूएई में जबरदस्त प्रमोशन केबाद बड़े पैमाने पर रिलीज होगी और यहां पर संजू की ताबड़तोड़ कमाई की भी उम्मीद की जा रही है।

वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो संजू इस साल की सबसे बड़ी ओपनर आंकी जा रही है। बताया यहां तक जा रहा है कि ये फिल्म पहले ही दिन 30 करोड़ के ऊपर कमाई कर लेगी। बकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 100 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। आगे जानें 2018 की मोस्ट अवेटेड दत्त बॉयोपिक क्यों होगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications