वाह..दीपिका नहीं तो, AIB Roast के बहाने मिल गए रणवीर-रणबीर
करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के शो एआईबी रोस्ट को न सिर्फ आम दर्शक बल्कि बॉलीवुड के भी कई नाम बुरी तरह नकार रहे हैं। शो को कई लोगों की टिप्पणियों का शिकार होना पड़ रहा है, जिसमें ताजा उदाहरण है मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का। आमिर खान ने कहा "मैंने इस शो की झलक देखी और मैं बहुत परेशान हो गया। पूरा शो मैंने देखा ही नहीं, देखता तो और परेशान हो जाता।'
लेकिन एक ओर जहां रणवीर और अर्जुन को लोगों की बेरूखियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ऐसे में रणवीर का साथ किसी और ने नहीं, बल्कि रणबीर कपूर ने दिया है। जी हां, सिर्फ आप और हम नहीं बल्कि खुद रणवीर सिंह भी शायद रणबीर के इस कदम से हैरान हो जाएं। क्योंकि जैसा कि सबको पता है, रणवीर की मौजूदा गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण रणबीर की एक्स- गर्लफ्रैंड हैं, जिसे लेकर दोनों के बीच कुछ तनाव रहता है।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर से एआईबी से संबंधित सवाल पूछा गया तो रणबीर ने कहा कि, हमारे समाज में लोगों ने Do's एंड Don't की कई लिस्ट बना रखी है। हमें यह करना चाहिए, यह नहीं करना चाहिए। जो कभी कभी सही भी न है। लेकिन जब बात एआईबी जैसे शो की आती है तो यह साफ है कि अगर आप देखना चाहते हैं तो देखें, न देखना चाहते हों तो न देंखे। शो पर इतना हो- हल्ला मचाना सही नहीं है।
गौरतलब है कि, एआईबी शो पर सेंसर बोर्ड से लेकर बॉलीवुड तक ने जमकर हंगामा मचाया है। इस शो में काफी अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसे लेकर लोग अपना विरोध जता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
