परिवार के साथ डिनर पर पहुंचे रणबीर..भांजी के साथ मस्ती करते आए नजर
मुंबई में तेज बारिश के कारण मानो सबकी जिंदगी थम सी गई लेकिन बुधवार शाम से मौसम काफी सामान्य होने लगा और इसे इंज्वॉय करने के लिए रणबीर कपूर पूरे परिवार के साथ फैमिली डिनर पर नजर आए। उनके साथ ऋषि कपूर, नीतू सिंह, बहन रिद्धिमा और भांजी सामरा भी नजर आईं।
रणबीर कपूर भी अपनी भांजी के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। काफी लंबे समय बाद रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ इस तरह से नजर आए। जाहिर है वो फिल्मों में काफी व्यस्त रहते हैं तो उनकी बहन भी ज्यादातर दिल्ली में रहती है।

रणबीर कपूर खासकर अपनी भांजी सामरा से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। समय मिलते ही वो सामरा से मिलने दिल्ली भी चले जाते हैं या अगर वो मुंबई में होती हैं जो भी हर हाल में रणबीर उनके साथ खेलने या डिनर पर जाते हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये उनका सबसे बेस्ट टाइम होता है।
फिलहाल रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म दत्त बायोपिक में लगे हुए हैं। वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। इसके अलावा वो ड्रैगन में भी नजर आएंगे तो वहीं ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
