..................... Ranbir kapoor spotted with her daughter raha in his arms at airport video viral - Hindi Filmibeat

Raha Kapoor की फिर दिखी झलक, छीन ली रणबीर-आलिया की लाइमलाइट, लोग बोले- 'लिटिल ऋषि कपूर'

 Ranbir Kapoor daughter Raha

Raha Kapoor Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी राहा के चलते सुर्खियों में है। दरअसल उनकी बेटी का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ। लेकिन हाल ही में 25 दिसंबर को उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया। इसके बाद यह कपल अपनी बेटी के साथ में नए साल की छुट्टियां मनाने चला गया।

राहा की फिर दिखी झलक

लेकिन आपको बता दें कि अब शुक्रवार को नए साल की छुट्टियां मनाने के बाद यह कपल अपनी बेटी के साथ में मुंबई वापस लौटा। इस दौरान रणबीर कपूर की गोदी में बेटी नजर आई। पैपराजी का कैमरा हमेशा ही रणबीर और आलिया पर फोकस करता था। लेकिन अब उन पर से फोकस हटकर सारी लाइमलाइट राहा ने चुराई।

गोदी में राहा को लेकर मुंबई पहुंचे रणबीर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर ने ब्लैक शर्ट पहनी हुई है और ब्राउन पेंट पहना हुआ था। उन्होंने कंधे पर बैग टांग रखा था और साथ ही सनग्लासेस लगा रखे थे। उन्होंने अपनी बेटी को अपनी गोदी में लिया हुआ था और कर में जाकर बैठ गए। राहा ने इस दौरान पिंक कलर की होडी और वाइट कलर के शूज पहने हुए थे। आलिया भी उन्हीं के पीछे थी और उन्होंने ब्राउन शर्ट पहनी थी।

राहा की वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

लेकिन अब राहा की क्यूटनेस को देखकर फैंस भी अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि "यार उनकी बेटी कितनी प्यारी है। भगवान ने इसको बड़ी फुर्सत से बनाया।" एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि "बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाने के बाद में हसल फ्री लाइफ।" एक यूजर ने तो राहा को "लिटिल ऋषि कपूर" बता दिया।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X