Pics: रणबीर कपूर कर रहे हैं पुलिस यूनिफॉर्म में शूटिंग, फैन्स ने कहा - रोहित शेट्टी को बुलाओ
रणबीर कपूर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब सेट से रणबीर की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं। जी हां, रणबीर कपूर सेट पर वापस लौट चुके हैं और वो पुलिस की वर्दी पहने शूटिंग करते नज़र आए। हालांकि ये शूटिंग किस चीज़ की थी पता नहीं लेकिन रणबीर को यूनिफॉर्म में देख कर फैन्स बहुत खुश हो गए।
कुछ ने तो यहां तक कह डाला कि रणबीर की ये तस्वीरें रोहित शेट्टी को ज़रूर देखनी चाहिए। जी हां, फैन्स अब रणबीर कपूर को रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बने देखना चाहते हैं।
रणबीर की ये तस्वीरें उनके एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। गौरतलब है कि कोरोना के बाद रणबीर शमशेरा के सेट पर लौट चुके हैं वहीं ब्रह्मास्त्र की डबिंग कर रहे हैं। इसी के साथ वो अपना अगला प्रोजेक्ट फाईनल करने में लगे हुए हैं।
रणबीर का सारा फोकस इस समय काम है क्योंकि वो काफी समय से परदे से दूर हैं। वहीं उन्हें लेकर कुछ फिल्मों की अफवाहें भी ज़ोर शोर पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications