'ब्रह्मास्त्र' के शिवा के बारे में रणबीर कपूर ने की बात, बोले- पेपर पर बेहद जटिल था किरदार

brahmastra Ranbir

'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज हुए कुछ समय हो चुका है लेकिन, फिल्म की लोकप्रियता में अब तक कोई कमी नहीं आई है। फिल्म हिट रही और अब ओटीटी पर भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में से अपनी भाषा को सेलेक्ट कर फिल्म को फिर से देख सकते हैं। 4 नवंबर, 2022 को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही इस भव्य फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

वहीं, फिल्म के ओटीटी पर रिलीज के ठीक पहले अपने किरदार और फिल्म की तैयारियों के बारे रणबीर कपूर ने बात की है। रणबीर कपूर ने कहा- 'शिवा पेपर्स पर एक बहुत ही जटिल किरदार था। और हमें उसे पर्दे पर उतारने के लिए के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी। जिस तरह से वह चलता है, दौड़ता है, लड़ता है, डांस करता है - उसकी शारीरिकता के लगभग हर पहलू जिसमें मूवमेंट शामिल है - को डिजाइन किया जाना था।'

साथ ही रणबीर कपूर ने कहा- 'आग के साथ उसके रिश्ता को दर्शाने की जरूरत है। भावनात्मक और शारीरिक दोनों रूप से। मैंने इसके लिए काफी ट्रेनिंग ली और अयान और कुछ विशेषज्ञों के साथ कई वर्कशॉप कीं, जिनमें इडौ पोर्टल भी शामिल था, जिन्होंने उस रेखांकन में मेरी मदद की। और यह अंत में आपके द्वारा स्क्रीन पर देखे जाने वाले किरदार और सफर में तब्दील हो गया।'

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कुछ बेहतरीन अभिनेताओं द्वारा इस तरह की विजुअल ट्रीट पहले कभी नहीं देखी गयी है, जिसे इस यूनिवर्स से खूब प्यार और तारीफें मिली है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' की एक्सक्लूसिवली डिज्नी + हॉटस्टार पर 4 नवंबर से स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X