सुधीर दलवी की मदद करने पर ट्रोल हुईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी, लोग बोले- बस फुटेज चाहिए...

Riddhima sahani

साईं बाबा फेम सुधीर दलवी (Sudhir dalvi) ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। 86 साल के हो चुके सुधीर दलवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के पास अधिक धन ना हो पाने की वजह से इलाज में रुकावट आ रही है। ऐसे में परिवार ने आर्थिक मदद मांगी है। वहीं सुधीर दलवी की स्थिति देख रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, लेकिन उनका मदद करना भी लोगों को राज नहीं आया और लोगों ने रिद्धिमा को बुरी तरह ट्रोल कर दिया। बता दें कि अब रिद्धिमा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सुधीर दलवी की मदद करने पर ट्रोल हुईं रणबीर कपूर की बहन

आपको बता दें कि सुधीर दलवी के परिवार ने लगभग 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी है। इस खबर के सामने आते ही कई सुधीर दलवी के शुभचिंतकों ने उनकी मदद की। ऐसे में नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया। रिद्धिमा ने सुधीर दलवी की मदद के लिए पैसे दिए जिसका उन्होंने एक पोस्ट भी डाला। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हो गया, प्रार्थना करती हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं।'

रिद्धिमा सहानी ने दिया करारा जवाब

वहीं रिद्धिमा की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर मदद की है तो लिख के क्यों शो ऑफ कर रही हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- बस फुटेज चाहिए। वहीं अपनी लगातार हो रही ट्रोलिंग को देख रिद्धिमा ने भी जवाब दिया। रिद्धिमा लिखती हैं- 'जीवन में सब कुछ दिखाने के लिए नहीं होता है। अगर आप अपनी क्षमता के मुताबिक किसी की मदद कर सकते हैं तो यह बड़ी ब्लेसिंग होती है।' बता दें कि जहां कई लोग रिद्धिमा को ट्रोल कर रहे हैं वहीं कई लोग उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: its entertainment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X