बाल-बाल बची रणबीर कपूर की बहन की जान, रिद्धिमा कपूर के सिर से टला बड़ा हदसा, कहा- मेरी सांसे रुक गई थीं...

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपना डेली शेड्यूल और अपना वर्क प्रोजेक्ट्स अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। वैसे तो रिद्धिमा कोई ना कोई मजेदार किस्सा अपनी इंस्टा स्टोरी पर जरूर बताती हैं, लेकिन फिलहाल तो रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। यहां तक की परिवार रिश्तेदार और फैन्स उनके हालचाल जान रहे हैं।
मेरे दिल की धड़कनें रुक गई थीं
दरअसल हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने अपना फ्लाइट एक्सपीरियंस शेयर किया। रिद्धिमा अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करती हैं जिसमें वह लिखती हैं कि- आज का दिन वह कभी भूल नहीं पाएंगी। रिद्धिमा ने बताया कि उनकी फ्लाइट लैंड होने वाली थी, लेकिन इतने में ही अचानक से असमान की ओर तेजी से बढ़ी। कुछ सेकेंड के लिए हमें ऐसा लगा कि हमारे दिल की थड़कने रुक गई हैं। हम बुरी तरह से डरे हुए थे। रिद्धिमा ने अपनी बेटी का हाथ कसके पकड़ा।
इस हादसे ने झकझोर दिया
रिद्धिमा कपूर ने कहा कि जब मैंने अपनी बेटी की ओर देखा उनकी आंखों में डर था। मैंने उसी हौसला दिया। रिद्धिमा ने कहा कि वह पल बहुत ही डरावना था। फिलहाल तो वह और उनकी बेटी समारा एक दम ठीक हैं, लेकिन उस हादसे ने एकदम झकझोर दिया। हमें ऐसा लगा कि कुछ समय के लिए हम सदमे में चले गए। कभी-कभी कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो आपको अंदर तक हिला देते हैं, लेकिन इस तरह के पल आपको यह भी समझाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक और कीमती है।
इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी रिद्धिमा
आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर जल्द ही 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में हिस्सा लेने वाली हैं। इस शो में तमाम कपूर परिवार। बेटी दामाद और बच्चे भी नजर आएंगे। बता दें कि यह लगभग 1 घंटे का शो होगा जिसे अरमान जैन ने बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications











