सेट पर लौट रहे हैं रणबीर कपूर - श्रद्धा कपूर, लव रंजन की रॉम कॉम करेंगे शूट
जैसे जैसे धीरे धीरे देश के कई राज्यों में लॉकडाउन खुल रहे हैं, फिल्म इंडस्ट्री भी अपने काम पर वापस लौट रहा है। खबर है रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर भी 20 जून से लव रंजन की अनाम फिल्म के सेट पर वापस लौटने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में ही शुरू हो चुकी थी।
और अब 20 जून से रणबीर और श्रद्धा फिल्म की शूूटिंग वापस शुरू करने जा रहे हैं। अब देखना ये है कि शूटिंग के लिए लोकेशन क्या तय होती है मुंबई या उत्तर प्रदेश।

लव रंजन को फिल्म का एक अहम हिस्सा स्पेन में शूट करना है जिससे पहले वो ये शेड्यूल पूरा करना चाहते हैं। इस शेड्यूल में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी रणबीर कपूर के साथ शूट करते दिखाई देंगे। एक लाईव लोकेशन पर फिल्म का एक इमोशनल सीन शूट होना है।

कॉमेडी फिल्म की चर्चा
माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। रणबीर कपूर काफी समय बाद कॉमेडी ड्रामा करते नज़र आएंगे। आखिरी बार उनका सफल कॉमेडी ड्रामा, अजब प्रेम की गजब कहानी था। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोज़िट कैटरीना कैफ थीं।

पहली झलक से ही बेताब फैन्स
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैन्स अभी से ही काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि दोनों की पहली तस्वीर जब लव रंजन के ऑफिस के बाहर से वायरल हुई थी, उसके बाद से ही फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।

बोनी कपूर - डिंपल कपाड़िया
दिलचस्प है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के माता - पिता के किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया। बोनी कपूर ने पिछले साल नेटफ्लिक्स की फिल्म एके vs एके में भाई अनिल कपूर के लिए एक कैमियो किया था।

दीपिका पादकुोण थीं पहली पसंद
दरअसल, इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहली पसंद थे। फैन्स रणबीर और दीपिका को एक साथ देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित भी थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि फैन्स ने खुद दीपिका से ये फिल्म छोड़ने को कहा।

लोगों ने किया था विरोध
मी टू मूवमेंट के दौरान लव रंजन का नाम भी लिया गया और इसके बाद हर तरफ केवल उनके बॉयकॉट करने की बात हुआ। हालांकि लव रंजन के दोस्तों ने और उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स ने इस मामले में उनका साथ दिया।

दीपिका ने छोड़ दिया प्रोजेक्ट
लेकिन मी टू की आंधी में किस पर भरोसा किया जाए और किस पर नहीं, ये कहना काफी मुश्किल था। ऐसे में फैन्स ने दीपिका को कहा कि जिस व्यक्ति के नाम से मी टू जुड़ा हो, उन्हें उस फिल्म में काम नहीं करना चाहिए। बाद में दीपिका ने फिल्म छोड़ दी या फिर फिल्म का काम ही बंद हो चुका था।

अजय देवगन ने भी छोड़ा साथ
दिलचस्प है कि दो साल पहले जब इस फिल्म की चर्चा शुरू हुई थी तो इस प्रोजेक्ट में अजय देवगन और रणबीर कपूर की जोड़ी थी। खबर थी कि अजय देवगन इस कॉमेडी फिल्म में रणबीर कपूर के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन समय के साथ, अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया।

आने वाली फिल्में
रणबीर कपूर के पास इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की ब्रह्मास्त्र और यशराज फिल्म्स की शमशेरा है। इसके अलावा वो संदीप वांगा रेड्डी की एनिमल पर काम शुरू कर चुके हैं। और अब जब फिल्मों का काम शुरू हो चुका है तो वो जल्दी ही ब्रह्मास्त्र का काम पूरा करेंगे जिसकी रिलीज़ डेट दिसंबर तय की गई थी।

श्रद्धा की एंट्री
वहीं फिल्म में जब से श्रद्धा कपूर की एंट्री से फैन्स काफी ज़्यादा खुश हैं। अभी तक श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर को फैन्स ने एक साथ नहीं देखा है लेकिन एक ही फ्रेम में उनकी तस्वीरें देखकर फैन्स जितने खुश नज़र आए उससे ये साफ है कि इस जोड़ी में फैन्स की काफी ज़्यादा दिलचस्पी है।

नागिन ट्राईलॉजी
श्रद्धा कपूर के पास फिलहाल स्त्री 2 के अलावा नागिन ट्राईलॉजी है। लेकिन हॉरर फिल्मों के बीच रणबीर कपूर के साथ कॉमेडी करते देखना काफी शानदार अनुभव हो सकता है। बस अब इंतज़ार है तो किसी आधिकारिक घोषणा का।


Click it and Unblock the Notifications